logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

मंत्री संजय राठौड़ ने संजय देशमुख पर जमकर साधा निशान, पूछा - पांच पार्टियां छोड़कर आने वाले वफादार कैसे?


वाशिम: बीजेपी और कांग्रेस जैसी पांच पार्टियों को छोड़कर, उद्धव बालासाहेब ठाकरे समूह में शामिल होने वालों को क्या हमें देशद्रोही कहने का अधिकार है? यह सवाल यवतमाल वाशिम जिले के पालक मंत्री संजय राठौड़ ने पूर्व मंत्री और महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार संजय देशमुख से पूछा है. वह महायुति प्रत्याशी राजश्री पाटिल के प्रचार के लिए आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे.

राठौड़ ने कहा, “मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विद्रोह किया और हम उनके साथ चले गये. संजय देशमुख ने पांच पार्टियां बदल कर छठीं उद्धव बालासाहेब ठाकरे की पार्टी बना ली और खुद को वफादार और हमें गद्दार बताते हैं।”

उन्होंने कहा, “मेरा एक सवाल है, उन्होंने कांग्रेस, बीजेपी, एनसीपी, पार्टियां बदलीं, हम तीर-धनुष के निशान पर चार बार विधायक बने और वे हमें गद्दार कहते हैं। संजय देशमुख चुनके नहीं आएंगे।” संजय राठौड़ ने यह भी दावा किया है कि संजय देशमुख महाविकास अघाड़ी में तीन महीने से ज्यादा नहीं रहेंगे।