logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

छत्रपति शिवाजी महाराज के बाघनख लाने लंदन पहुंचे मंत्री सुधीर मुनगंटीवार


मुंबई: ब्रिटेन ने छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा अफसल खान को मारने के लिए उपयोग किए गए बाघनख को भारत को तीन साल के लिए देने की मंजूरी दी है। सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार लंदन के विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय से बाघ लाने के लिए लंदन पहुंच चुके हैं। उन्होंने ने आज लंदन में एमओयू पर हस्ताक्षर किए  और 16 नवंबर को वह बाघनख को महाराष्ट्र लाएंगे।

एमओयू के बाद संबंधित संग्रहालय इस बाघनख को महाराष्ट्र लाने के लिए मूल्यांकन करेगा और लागत की रिपोर्ट सरकार को दी जाएगी। बीमा प्रक्रिया 25 से 30 अक्टूबर तक की जाएगी। इसके बाद ही संग्रहालय की ओर से समझौते का प्रारूप तैयार कर राज्य सरकार को भेजा जायेगा।

अंतिम समझौते पर 15 नवंबर को हस्ताक्षर किए जाएंगे और बाघनख 16 नवंबर को मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचेगा।

इस बाघनख को पहले सतारा के संग्रहालय में रखा जाएगा जहां से 15 अगस्त 2024 को ये नागपुर के सरकारी वास्तुकला संग्रहालय में रखा जाएगा। वहीं, मुंबईकरों को बाघ के पंजे 2025 में होंगे। 

इसके बाद इसे 15 अप्रैल 2025 को कोल्हापुर वास्तु संग्रहालय लाया जाएगा। 15 नवंबर 2025 को इसे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय में रखा जाएगा। फिर 16 अक्टूबर 2026 को ये बाघनख फिर से लंदन के विक्टोरिया और अल्बर्ट म्यूजियम के लिए रवाना होंगे।