logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मंत्रियों को मिलेगा ढाई-ढाई साल का कार्यकाल: अजित पवार


नागपुर: नागपुर में एनसीपी कार्यालय के उद्घाटन के बाद उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने जानकारी दी है कि मंत्री पद के फॉर्मूले पर महायुति में सहमति बन गई है और मंत्रियों को ढाई-ढाई साल का समय देने का फैसला किया गया है। तो आज शपथ लेने वाले मंत्री ढाई साल के लिए ही मंत्री होंगे।

आज उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने नागपुर के गणेशपेठ क्षेत्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विदर्भ एवं नागपुर विभाग कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान अजित पवार के साथ प्रफुल्ल पटेल, धनंजय मुंडे और सुनील तटखरे एवं अन्य नेता मौजूद थे। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजित पवार ने कहा कि वर्तमान में शपथ लेने वाले मंत्री का कार्यकाल ढाई साल का होगा। ऐसे में आज के शपथ ग्रहण समारोह के बाद ढाई साल बाद एक और शपथ ग्रहण समारोह होगा। नए चेहरों को महायुति मौका देगी। 

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अजित पवार ने कहा, “हमने विदर्भ में 7 सीटों पर चुनाव लड़ा। मोर्शी में मैत्रीपूर्ण लड़ाई हुई। अगर ऐसा नहीं होता तो देवेंद्र भुयार निर्वाचित होते। बुलढाणा जिला अध्यक्ष काजी को बधाई। बुलढाणा बैंक को उबारने के लिए 300 करोड़ रुपये देने की व्यवस्था की गई है।”