logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

शिवसेना नेताओं की नाराजगी को विधायक भोंडेकर ने किया खारिज, खबरों को फेक बताते हुए कहा- संगठन को नए सिरे से किया जा रहा खड़ा


नागपुर: पूर्वी विदर्भ में शिवसेना के अंदर नाराजगी के सुर दिखाई दे रहे हैं। कई नेताओं के इस्तीफा देने की चर्चा है। वहीं अब इस पर शिवसेना के पूर्वी विदर्भ समन्वयक विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने स्पष्टीकरण दिया है और खबरों को फेक न्यूज बताया है। भोंडेकर ने कहा कि, पार्टी ने आगामी चुनाव के लिए संगठन को नए सिरे से खड़ा करने का काम किया जा रहा है। जिसको लेकर नए सिरे से जिलों की रचना की गई है। इस करण कार्यकर्ताओं में थोड़ी भ्रम की स्थिति थी और इसे दूर कर लिया है। इसी के साथ शिवसेना विधायक ने आगामी 25 जुन को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की रैली में संगठन की ताकत दिखाने का दावा भी किया।