logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

विधायक गायकवाड़ ने केंद्रीय मंत्री जाधव पर लगाया गंभीर आरोप, कहा - विपक्षी पार्टी के उम्मीदवार का टिकट उन्होंने किया फाइनल


बुलढाणा: बुलढाणा से एक बार फिर चुनकर आए शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड ने सहयोगी पार्टियों और केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव पर गंभीर आरोप लगाकर हलचल मचा दी है. इससे जिले के राजनीतिक हलके में सरगर्मी मच गयी है. गायकवाड़ ने आरोप लगाया है कि हाल में हुए विधानसभा चुनाव में मित्र पार्टी का एक भी नेता और इसके साथ केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव भी उनके साथ नहीं थे. 

संजय गायकवाड़ ने कहा, “हाल के विधानसभा चुनाव में मित्र पार्टी का एक भी नेता मेरे साथ नहीं था. बीजेपी नेता भी साथ नहीं थे. हमारे केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव मेरे साथ नहीं थे.” गायकवाड़ ने यह भी कहा, “भाजपा के संजय कुटे और केंद्रीय मंत्री जाधव ने मेरे विपक्षी उम्मीदवार के लिए टिकट फाइनल किया था.”

अब विधायक संजय गायकवाड़ के इस गंभीर आरोप के बाद यह चर्चा हो रही है कि भले ही महायुति को जिले में विधानसभा चुनाव में सफलता मिली हो, लेकिन अंदरूनी स्तर पर सब कुछ ठीक नहीं है.