logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: विधायक रवि राणा 29 तारीख को दाखिल करेंगे अपना नामांकन, कहा - महायुति कर रही मेरा समर्थन


अमरावती: बडनेरा निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीन बार चुनकर आए युवा स्वाभिमान पार्टी के अध्यक्ष विधायक रवि राणा चौथी बार युवा स्वाभिमान संगठन से चुनाव लड़ने जा रहे हैं. राणा ने जानकारी दी है कि 29 तारीख को रवि राणा युवा स्वाभिमान पार्टी की ओर से अपनी उम्मीदवारी दाखिल करेंगे.

यह जानकारी देते हुए रवि राणा ने दावा किया कि उन्हें महायुति का समर्थन हासिल है. उन्होंने कहा कि मैं पांच साल से जनता के बीच हूं, जनता जनार्दन मेरे माँ पिता हैं. रवि राणा ने कहा कि मुझे उन पर विश्वास है. उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ एक दो दिन नहीं पूरे पांच साल काम करता हूं.