logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विधान परिषद उपचुनाव: भाजपा ने उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, विदर्भ से संदीप जोशी और दादाराव केचेे को बनाया प्रत्याशी


नागपुर: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधान परिषद उपचुनाव के लिए  उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने अपने कोटे की तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। जारी सूची के अनुसार, भाजपा ने आर्वी के पूर्व विधायक दादाराव केचे, नागपुर के पूर्व महापौर संदीप जोशी और संजय केनेकर को उम्मीदवार बनाया है।

महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव 27 मार्च 2025 को आयोजित होने वाले हैं। ये सीटें नवंबर 2024 में हुए विधानसभा चुनावों में विधान परिषद के सदस्यों के विधान सभा विधायक चुने जाने के कारण खाली हुई थीं। इनमें से तीन सदस्य भाजपा से, जबकि शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) से एक-एक सदस्य थे। 

आगामी चुनाव को देखते हुए नामांकन के एक दिन पूर्व भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। भाजपा ने अर्वी के पूर्व विधायक दादाराव केचे, नागपुर के पूर्व महापौर संदीप जोशी और संजय केनेकर को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने विदर्भ से दो और मराठवाड़ा से एक उम्मीदवार बनाया है।

ज्ञात हो कि, विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दादाराव केचे का टिकट काटकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पीए रहे सुमित वानखेड़े को उम्मीदवार बनाया था। टिकट कटने से केचे ने सार्वजनिक तौर पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी, साथ ही उन्होंने राजनीति से सन्यास तक की घोषणा कर दी थी। वहीं अब उपचुनाव में प्रत्याशी बनाकर भाजपा ने केचे का राजनीतिक पुनर्वासन किया है। इसी के साथ पिछले कई सालों से हाशिए पर चल रहे संदीप जोशी को भी विधान परिषद भेजकर सक्रिय राजनीति में वापसी कराई गई है। 

विधान परिषद के इन उपचुनावों में मतदान 27 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, और मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे शुरू होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 मार्च है। विधानसभा में भाजपा के बहुमत को देखते हुए तीनों सीटो पर जीत निश्चित है।