logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

Modi 3.0: पीएम मोदी का शपथ ग्रहण कल, राज्य से इन सांसदों को बनाया जा सकता है मंत्री


नागपुर: नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) रविवार शाम साढ़े सात बजे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। इस दौरान उनके साथ भाजपा सहित गठबंधन के कई सांसद मंत्री के तौर पर भी शपथ लेंगे। नई सरक़ार में किसे मंत्री बनाया जाएगा इसको लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। महाराष्ट्र से पीएम मोदी जिन्हें अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर सकते हैं उन सांसदों के नाम सामने आ गए हैं। जिसमें नितिन गडकरी, पियूष गोयल, रक्षा खड़से, रामदास अठावले और प्रफुल पटेल का नाम शामिल है। 

नितिन गडकरी:
नागपुर से गडकरी लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं। बीते दोनों सरकार में गडकरी सड़क और परिवहन मंत्री थे। इस दौरान उनके द्वारा किये काम की प्रशंशा केवल देश में ही नहीं विदेशों में हुई। गडकरी मोदी सरकार के टॉप परफोर्मिंग मंत्रियों में शीर्ष पर रहे। यही कारण है कि, मोदी की तीसरी सरकार में उनका मंत्री बनाना फिक्स माना जा रहा है।

पियूष गोयल:
गोयल भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। 2014 से 2024 तक उन्होंने मोदी सरकार में विभिन्न मंत्रालाओं के मंत्री रहे हैं। 2024 के लोकसबाहा चुनाव में वह पहली बार मुंबई नार्थ से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं। गोयल को पीएम मोदी का बेहद विश्वसनीय माना जाता है, जिसको देखते हुए तीसरी बार उनका मंत्री तय माना जा रहा है। 

रामदास अठावले:
रामदास अठावले की पार्टी ने महागठबंधन में अहम भूमिका निभाई है। अठावले ने एक भी सीट जीते बिना पूरे देश में बीजेपी के लिए प्रचार किया. इसलिए कहा जा रहा है कि आठवले को भी मोदी की तीसरी कैबिनेट में जगह मिलेगी। देवेंद्र फड़नवीस और भाजपा नेताओं ने चुनाव में अठावले को कैबिनेट पद पर पदोन्नत करने का वादा किया था। इसलिए कहा जा रहा है कि इस बार आठवले को प्रमोट किया जाएगा। 

रक्षा खड़से: 
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एकनाथ खड़से की बहु रक्षा खड़से को मोदी की तीसरी पारी में मंत्री बनाया जा सकता है। रक्षा लगातर तीसरी बार रवेरा से चुनाव जीतकर सांसद बनी हुई है। खानदेश में भाजपा केवल दो सीट ही जीत पाई है, जिसमें जलगांव और रवेरा शामिल है। रक्षा की वरिष्ठता को देखते हुए इस बार प्रधानमंत्री उन्हें अपनी सरकार में शामिल कर सकते हैं।

शिंदे गुट से इनकी लग सकती है लॉटरी?
शिंदे गुट को दो मंत्री पद दिए जाएंगे। एक को कैबिनेट पद और दूसरे को राज्य मंत्री का पद दिए जाने की संभावना है। इसलिए शिंदे गुट से मंत्री पद के लिए श्रीकांत शिंदे, श्रीरंग बारणे, प्रतापराव जाधव और दर्शील माने के नाम पर चर्चा हो रही है। श्रीकांत शिंदे तीसरी बार सांसद बने हैं। चूंकि वह शिंदे गुट में सबसे वरिष्ठ सांसद हैं, इसलिए उन्हें मंत्री पद दिया जा सकता है।

एनसीपी से प्रफुल्ल या तटकरे
कहा जा रहा है कि अजितदादा गुट को भी एक मंत्री पद दिया जाएगा. इस मंत्री पद के लिए प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के नाम चर्चा में हैं। अजितदादा गुट के पास एक मंत्री पद और दो नेता हैं। इसलिए सबका ध्यान इस बात पर लग गया है कि अजितदादा क्या फैसला लेते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि पटेल को कैबिनेट मंत्री का पद मिला तो वह मंत्री बनेंगे, जबकि तटकरे को राज्य मंत्री का पद मिला तो वह मंत्री बनेंगे।