logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

संगठन में नहीं चलेगा एकाधिकार, सभी को साथ लेकर करना होगा काम; कोर कमेटी की बैठक में शाह का नेताओं को निर्देश


मुंबई: लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के बाद महाराष्ट्र (Maharashtra) भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) में बैठकों का दौर जारी है। चुनाव पश्च्यात मुंबई में पार्टी उम्मीदवारों के साथ बैठक हुई। इसके बाद दिल्ली में पार्टी के कोर कमिटी की बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी नेतृत्व ने नेताओं को सीधा सन्देश दिया। जिसमें उन्होंने पार्टी में एक की नहीं बल्कि सब को साथ लेकर काम करने का निर्देश दिया। 

मंगलवार को दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, पंकजा मुंडे, राव साहेब दानवे, पार्टी महासचिव विनोद तावड़े, प्रदेश प्रभारी अश्विनी वैष्णव और भूपेंद्र यादव सहित मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलर मौजूद रहे। इस दौरान चुनाव में मिली हर के हर पहलुओं पर चर्चा और मंथन किया गया।