logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Breaking News: मराठा आरक्षण को लेकर राज्य में आंदोलन हुआ तेज, हिंगोली के सांसद हेमंत पाटिल ने दिया इस्तीफा


यवतमाल: राज्य में मराठा आरक्षण को लेकर आंदोलन तेज होता जारहा है। इसी बीच रविवार को हिंगोली लोकसभा से शिवसेना सांसद हेमंत पाटिल ने मराठा आरक्षण के समर्थन में लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। अपने संसदीय क्षेत्र में मराठा समाज के नेताओं के साथ मुलाकात करने के बाद उन्होंने इस बात का ऐलान किया। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, वह लोकसभा अध्यक्ष से मिलेंगे और अपना इस्तीफा सौपेंगे।"

दरअसल, मराठा आरक्षण को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों की मांग को केंद्र सरकार के समक्ष उठाने के लिए सांसद रविवार को उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि सांसद इस्तीफा दें. सांसद हेमंत पाटिल ने उनकी मांग पर तुरंत प्रतिक्रिया दी, हेमंत पाटिल ने लोकसभा अध्यक्ष के पक्ष में अपने लेटरहेड पर अपना इस्तीफा लिखकर प्रदर्शनकारियों को सौंप दिया है. उनके इस्तीफे से पूरे राज्य में हलचल मच गई है।

समाज के लोग कर रहे आंदोलन 

इस्तीफे का ऐलान करते हुए पाटिल ने कहा, "राज्य में मराठा आरक्षण को लेकर पिछले कई समय से आंदोलन किया जा रहा है। जारंगे पाटिल खुद चार दिनों से अनशन पर बैठे हुए हैं। वहीं राज्य भर के तमाम क्षेत्रों में मराठा आरक्षण को लेकर आंदोलन किया जा रहा है।बीते कई दिनों में समाज के युवाओं ने आत्महत्या की है। समाज का कार्यकर्ता होने के नाते मैंने सांसद पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है।"

लोकसभा अध्यक्ष से मिलकर दूंगा इस्तीफा

पाटिल ने आगे कहा, "राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवतीर्थ आज़ाद मैदान में शपथ लेकर मराठा आरक्षण देने का ऐलान किया है। लेकिन उसके बावजूद राज्यभर में आंदोलन किया जारहा है। गाड़ियां फोड़ी जा रही है। मैं एक सांसद हूँ, इसको लेकर मैंने दिल्ली में सांसदों की एक बैठक बुलाई थी। वहीं अब मैं लोकसभा अध्यक्ष से मिलकर अपना इस्तीफा दूंगा। यह करने का एक ही मकसद है कि, मराठा को आरक्षण मिलना चाहिए।"