logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

सांसद भावना गवली का बड़ा दावा, कहा - मेरी उम्मीदवारी मजबूत, छठी बार भी करूंगी जीत हासिल


यवतमाल: सांसद भावना गवली ने अपनी उम्मदीवारी को लेकर दावा किया कि यवतमाल वाशिम लोकसभा क्षेत्र में महायुति के उम्मीदवार के रूप में उनकी उम्मीदवारी मजबूत है और मुख्यमंत्री उन लोगों के भी कान मरोड़ेंगे जो पार्टी के भीतर भ्रम पैदा कर रहे हैं।

चर्चा चल रही है कि ईडी की पूछताछ और नोटिस के चलते भावना गवली का पत्ता कट हो जाएगा। वहीं गवली ने विरोधियों को कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है कि मंत्री संजय राठौड़ से उम्मीदवारी के बारे में पूछा गया था। 

गवली ने कहा, “मैंने रिकॉर्ड वोटों, लोकप्रिय समर्थन और एक महिला सांसद के रूप में एक सफल करियर के साथ 5 बार जीत हासिल की है।” भावना गवली ने कहा कि इसीलिए उम्मीदवारी दिलाने के नाम पर उनके खिलाफ अभियान चल रहा है।