logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बदलापुर की घटना को लेकर मुनगंटीवार ने विपक्ष को घेरा, कहा- राजनीति करना बंद करें महाविकास अघाड़ी


नागपुर: पर्यावरण मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने बदलापुर की घटना पर महाविकास अघाड़ी पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। घटना को दुखद बताते हुए मुनगंटीवार ने कहा कि, "आरोपियों को कड़ी सजा देने के लिए सभी को एकमत होकर सोचना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा, "जब उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे तब हिंगनघाट में लड़की को जिंदा जला दिया गया था। उस समय किसी ने राजनीति नहीं की थी, इसलिए इस मामले पर भी किसी को राजनीति नहीं करनी चाहिए। हम राजनीति करके गंभीरता कम कर देते हैं।" गुरुवार को मुनगंटीवार नागपुर पहुंचे थे जहां पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही। 

कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल हुए उद्धव ठाकरे पर हमला बोलते हुए मुनगंटीवार ने कहा कि, "जैसा कि कांग्रेस के कार्यक्रम में उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस का पंचा पहना है, वह ऐसा सीटों के लिए नहीं बल्कि बीजेपी का विरोध करने के लिए कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पद न दो तो भी चलेगा, सीटें न दो तो भी चलेगा। लेकिन बीजेपी की नाराजगी के चलते कांग्रेस पार्टी उन्हें सत्ता से बाहर रखने के लिए पूरी शिद्दत से उनके लिए जगह बनाने में जुटी हुई है। उद्धव ठाकरे तीन दिन तक दिल्ली में न रुकें और उन्हें चाय-पानी देकर वापस भेजा। लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर कुछ नहीं बताया गया। तीनों पार्टियों के लिए बीजेपी का अंत ही एकमात्र अहम चीज नजर आ रही है।"