logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

आज मुनगंटीवार-जोरगेवार गुटों की संगठनात्मक ताकत की पहली परीक्षा


- पवन झबाडे

चंद्रपुर: चंद्रपुर शहर में आज भारतीय जनता पार्टी के पांच मंडल अध्यक्षों के चुनाव होने जा रहे हैं। ये चुनाव प्रदेश कार्यालय द्वारा नियुक्त दो निरीक्षकों की मौजूदगी में संपन्न होंगे, जिससे इस पूरी प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक हलकों में खासा उत्साह और उत्सुकता देखने को मिल रही है।

इन चुनावों को खास महत्व इसलिए दिया जा रहा है क्योंकि यह पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक सुधीर मुनगंटीवार तथा विधायक किशोर जोरगेवार के लिए संगठनात्मक वर्चस्व की पहली बड़ी परीक्षा मानी जा रही है। दोनों ही नेताओं के समर्थक अपने-अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए जोरदार रणनीति के साथ मैदान में उतरे हैं।

बीते रात तक दोनों गुटों की ओर से बैठकों का दौर चलता रहा, जिसमें संभावित वोटरों से संपर्क, और विरोधी गुट पर मात देने के उपाय पर चर्चा होती रही। इस पूरी प्रक्रिया में जिस प्रकार की सक्रियता और संगठनात्मक ताकत दिखाई दे रही है, वह किसी लोकसभा, विधानसभा या नगर निकाय चुनाव से कम नहीं है।

इन आंतरिक चुनावों के परिणाम केवल मंडल स्तर तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि यह स्पष्ट संकेत देंगे कि आने वाले समय में चंद्रपुर में पार्टी का नेतृत्व किसके हाथों में अधिक प्रभावी रहेगा। इसलिए आज के चुनाव केवल अध्यक्षों के चयन तक सीमित न होकर, मुनगंटीवार और जोरगेवार गुट के लिए संगठन में भविष्य की भूमिका को निर्धारित करने वाले निर्णायक मोड़ के रूप में देखे जा रहे हैं।