logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Mahatma Gandhi Jayanti के मौके पर मनपा का स्वच्छता अभियान, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी होंगे शामिल


नागपुर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर, नागपुर नगर निगम बुधवार, 2 अक्टूबर को शहर के विभिन्न विरासत स्थलों की सफाई करेगा। बुधवार सुबह 8 बजे कस्तूरचंद पार्क में आयोजित श्रमदान कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मौजूद रहेंगे.

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त एवं प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी, अपर आयुक्त श्रीमती आंचल गोयल, अपर आयुक्त अजय चारथंकर, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग के उपायुक्त डॉ. गजेंद्र महल्ले उपस्थित रहेंगे.

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर नागपुर नगर निगम शहर के धरोहर स्थलों और इलाकों में सफाई अभियान चला रहा है. बुधवार की सुबह लिबर्टी चौक क्षेत्र, एलआईसी चौक, प्रधान डाकघर चौक क्षेत्र, आकाशवाणी चौक क्षेत्र, विधान भवन क्षेत्र, रिजर्व बैंक चौक रोड, जीरो माइल क्षेत्र, फ्रीडम पार्क क्षेत्र के साथ कस्तूरचंद पार्क में सफाई अभियान चलाया जायेगा.