logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

महाराष्ट्र में सपा के साथ सीट बंटवारे को लेकर एमवीए तैयार, वडेट्टीवार ने कहा - उत्तर प्रदेश की तरह होगा समझौता


नई दिल्ली: महाराष्ट्र में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के साथ सीट बंटवारे के फार्मूले को लेकर कहा है कि महाराष्ट्र में सपा के साथ सीट बंटवारा, उत्तर में हुए सपा और कांग्रेस के सीट बंटवारे की तरह ही होगा।   

वडेट्टीवार ने कहा, “सपा के लिए एमवीए के दरवाजे हमेशा खुले हैं। पहले दौर की चर्चा हो चुकी है और आज हम सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप देंगे। महाराष्ट्र में सीटों के बंटवारे पर समाजवादी पार्टी के साथ हमारा समझौता उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और सपा के बीच हुए समझौते जैसा ही होगा।”

उन्होंने कहा, “हमने पहले ही 30 सीटें तय कर ली हैं और बाकी 6 सीटों पर आज फैसला हो जाएगा। कांग्रेस की पहली सूची कल शाम तक जारी होने की संभावना है।”