logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: महायुति नेताओ में नहीं सब ठीक, एनसीपी नेता पांडे ने विधायक कृष्ण खोपड़े पर लगाए संगीन आरोप


नागपुर: राज्य महिला आयोग की सदस्य और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता आभा पांडे ने पूर्व नागपुर के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप लगाए है. सड़क से अतिक्रमण को हटाए जाने को लेकर उपजे विवाद में आभा प[पांडे ने विधायक कृष्णा खोपड़े पर सिर्फ अहंकार के चलते मंदिर और बौद्ध विहार को तोड़ने के लिया प्रशासन पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। इसके साथ ही पूर्व नागपुर में ज़मीन दलालो को खोपड़े साथ रहे है यह भीआरोप पांडे ने लगाया।

पूर्व नागपुर से सम्बंधित इन दोनों नेताओ के बीच विवाद की जड़ वाठोडा स्थित गिड़डोबा नगर के एक लेआउट में मुख्य मार्ग से अतिक्रमण को हटाया जाने को लेकर है. आभा पांडे के मुताबिक स्थानीय लोगों ने इस संबंध में उनसे संपर्क किया जिसके बाद उन्होंने एनआईटी को इस बाबत निवेदन किया। इस पर कार्रवाई हुई और अतिक्रमण को हटाया गया।

लेकिन इस सारे मामले को पूर्व नागपुर के विधायक कृष्णा खोपड़े ने अहंकार का विषय बना लिया और क्षेत्र के लोग मेरे पास मदद के लिए सिर्फ इसी लिए खोपड़े ने इसी परिसर में स्थित हनुमान मंदिर और बौद्ध विहार को तोड़ने का नोटिस एनआईटी अधिकारियो पर दबाव बनाकर जारी करवाया। पांडे ने एनआईटी द्वारा जारी किये गए नोटिस पर भी सवाल उठाये।

कृष्णा खोपड़े पर आभा पांडे के आरोप सिर्फ यही तक सीमित नहीं रहे उन्होंने खोपड़े और एनआईटी और पूर्व नागपुर में स्थित एनआईटी के अधिकारियो पर कर्मचारियों पर दबाव बनाने का भी आरोप लगाया और पूर्व नागपुर के क्षेत्र में खोपड़े द्वारा ज़मीन दलालों का साथ देने और गलत तरीके से रेगुलाइजेशन लेटर जारी करवाए जाने  का  भी आरोप लगाया।