logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कसी कमर, ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू किया जहां गांव वहां भाजपा अभियान


नागपुर: लोकसभा चुनाव में अभी भी तीन महीने से ज्यादा का समय बचा हुआ है, लेकिन उसके पहले ही भाजपा ने संगठन को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की पहुंच बढ़ाने का काम शुरू कर दिया है। इसी के तहत भाजपा ने ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी का ग्राफ बढ़ाने की दृष्टी से जहां गांव वहां भाजपा अभियान शुरू किया है। इसके तहत भाजपा के तमाम नेता गांव में जाएंगे और युवाओ को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। इस बात की जानकारी गुरुवार को जिला अध्यक्ष सुधाकर कोहले ने आयोजित प्रेसवार्ता में दी। 

कोहले ने कहा, "इस अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष से लेकर सभी पदाधिकारी गांव-गांव में जायेंगे यह अभियान 24 दिसंबर तक रहेगा। पार्टी ने संगठन को मजबूत किये जाने को लेकर इस अभियान को शुरू किया है जिसके तहत न केवल पार्टी के गांव अध्यक्ष का चयन किया जाएगा बल्कि अन्य प्रकोष्ठ के अध्यक्षों के नामों का भी ऐलान किया जायेगा। अभियान के लिए नागपुर जिले में 200 के करीब पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।"