logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: लोकसभा चुनाव के लिए बसपा ने शुरू की तैयारी, कार्यकारी अध्यक्ष आकाश आनंद उपराजधानी दौरे पर


नागपुर: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती के भतीजे आकाश आनंद नागपुर और महाराष्ट्र में चार सभाएं करेंगे. 17 नवंबर को नागपुर के सुरेश भट्ट ऑडिटोरियम में एक बैठक का आयोजन किया गया है.

आकाश आनंद की सभा की तैयारी को लेकर मंगलवार को अंबेडकर सांस्कृतिक भवन उरवेला कॉलोनी में विदर्भ के सभी प्रमुख पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी. पिछले साल 9 नवंबर 2022 को आकाश आनंद पहली बार मुंबई आए थे.

अब वे फिर से महाराष्ट्र के दौरे पर आ रहे हैं. वह नागपुर, पुणे, औरंगाबाद और मुंबई में बैठकें करेंगे। आकाश आनंद को मायावती के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है और उनके दौरे को लेकर बसपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं. बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक नितिन सिंह ने दावा किया कि विदर्भ से बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे.

बैठक 17 नवंबर को नागपुर, 23 को पुणे, 29 को औरंगाबाद और 6 दिसंबर को मुंबई में होगी. इसके बाद दिसंबर में बसपा प्रमुख मायावती महाराष्ट्र के दौरे पर आ रही हैं, ऐसा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट संदीप ताजने ने बताया.