logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: महाराष्ट्र दिवस पर मनपा मुख्यालय में ध्वजारोहण समारोह, मनपा आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी ने किया संबोधन


नागपुर: महाराष्ट्र दिवस और अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में नागपुर महानगरपालिका मुख्यालय में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मनपा आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी ने ध्वजारोहण की। अपने संबोधन में डॉ. अभिजीत चौधरी ने महाराष्ट्र स्थापना दिवस और मजदूर दिवस की सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को हार्दिक बधाई दी।उन्होंने संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अपने भाषण में डॉ. चौधरी ने कहा कि महाराष्ट्र ने देश के स्वतंत्रता संग्राम, सामाजिक सुधार, कला, विज्ञान, साहित्य और उद्योग जैसे विविध क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि राज्य की अर्थव्यवस्था 1 ट्रिलियन डॉलर की दिशा में अग्रसर है और इसमें नागपुर की भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण रहेगी। आयुक्त ने नागपुर को राज्य का "ग्रोथ सेंटर" बताते हुए शहर के समग्र विकास का संकल्प दोहराया और नागरिकों से सहयोग की अपील की।

समारोह के दौरान अग्निशमन दल के जवानों, शिवछत्रपती क्रीडा पुरस्कार विजेताओं और तेजस्विनी महिला मंच की किरण मुंधडा का विशेष सत्कार किया गया। यह सम्मान उनके उल्लेखनीय कार्यों और योगदान के लिए प्रदान किया गया।