logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर: जाति जनगणना पर पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की प्रतिक्रिया,जाति जनगणना को बताया ऐतिहासिक, कांग्रेस पर कसा तंज


नागपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने केंद्रीय सरकार के जाति आधारित जनगणना के फैसले को ऐतिहासिक और स्वर्णिम दिन करार दिया। बावनकुले ने कहा कि यह जनगणना दशकों पुरानी एक महत्वपूर्ण मांग थी,जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया है। बावनकुले ने कहा, "आज देश के लिए स्वर्णिम और ऐतिहासिक दिन है। मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय सरकार ने जाति आधारित जनगणना करने का फैसला लिया है। यह मांग कई दशकों से उठ रही थी।

पहले केवल एससी, एसटी और 'अन्य' का ही जनगणना होती थी, लेकिन अब एससी, एसटी के साथ अन्य जातियों की भी अलग से जनगणना होगी। यह एक लंबी चली आ रही मांग थी, जिसे आज पूरा किया गया है। ओबीसी आंदोलन, मराठा आंदोलन और अन्य समुदायों के आंदोलनों में यह मांग लगातार उठाई जा रही थी।

अब प्रधानमंत्री मोदी ने इस मांग को पूरा किया है। यह जनता की दिल की आवाज थी, जो अब पूरी हो गई।  इसके साथ ही बावनकुले ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, "कांग्रेस ने कभी जाति आधारित जनगणना को गंभीरता से नहीं लिया। वे कई दशकों तक सत्ता में रहे, लेकिन इस मांग को हमेशा नकारते रहे।

अब जिन समुदायों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है, वे अब इसका फायदा उठाएंगे। समाज में असंतुलन को अब निश्चित रूप से दूर किया जाएगा।"इसके साथ ही पालकमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के मुंबई दौरे पर कहा, "प्रधानमंत्री मोदी का दौरा पहले से तय था, और इसमें कुछ नया नहीं है।"