logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur Municipal Corporation: भाजपा बनाएगी चौथी बार सरकार या कांग्रेस करेगी वापसी, देखें पिछले तीन चुनावों के परिणाम


नागपुर: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने ओबीसी आरक्षण (OBC Reservation) पर निर्णय देते हुए राज्य चुनाव आयोग (State Election Commission) को चार महीने के अंदर चुनाव करने का आदेश दिया है। इस निर्णय के साथ पिछले तीन सालों से प्रशासक राज में चल रहे नागपुर महानगर पालिका चुनाव (Nagpur Municipal Corporation) का रास्ता साफ़ हो गया है। नागपुर मनपा में पिछले 15 साल से भाजपा (BJP) सत्ता में हैं, वहीं कांग्रेस (Congress) सत्ता से दूर हैं। कोर्ट के आदेश के बाद दोनों प्रमुख दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।  

नागपुर महानगर पालिका पिछले 15 साल से सत्ता में है। भाजपा जहां चौथी बार सत्ता में काबिज होने का प्रयास करेगी, वहीं कांग्रेस अपना 15 साल का वनवास समाप्त कर सत्ता में वापसी का प्रयास करेगी। देखें पिछले तीन चुनाव में कैसा रहा मनपा चुनाव परिणाम,

2007 मनपा चुनाव के परिणाम:

2007 में नागपुर महानगर पालिका की 135 सीटों पर चुनाव हुआ था। जिसमें भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा और 63 सीट जीतकर सत्ता में काबिज हुई। वहीं तत्कालीन सत्ताधारी कांग्रेस केवल 33 सीट जीत पाई। आरपीआई और एनसीपी ने आठ-आठ सीटों पर कब्ज़ा किया था। वहीं चुनाव में 16 निर्दलीय भी जीते थे। जिन्होंने भाजपा गठबंधन को अपना समर्थन दिया था। 

क्रमांक राजनीतिक दल सीटें 
1भारतीय जनता पक्ष (BJP)56
2शिवसेना (SHS)7
3काँग्रेस (INC)33
4राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी (NCP)8
5रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI)8
6बहुजन समाज पार्टी (BSP)5
7महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS)2
8 स्वतंत्र (Ind)16

कुल 135 

2012 मनपा चुनाव के परिणाम:

2012 के चुनाव में नागपुर मनपा की 145 सीटों पर चुनाव हुआ। जिसमें भाजपा की अगुवाई वाली युति ने दूसरी बार चुनाव जीत और सत्ता में लौटी। दोनों दलों यानी भाजपा शिवसेना ने 68 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2007 के मुकाबले गठबंधन को पांच सीट ज्यादा मिली। वहीं कांग्रेस मात्र 41 सीट जीत पाई। पिछली बार 16 निर्दलीयों ने चुनाव जीता था, लेकिन इस बार केवल 10 सीट ही जीत पाई।

क्रमांक राजनीतिक दल सीटें
1भारतीय जनता पक्ष (BJP)62
2भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस (INC)41
3बहुजन समाज पार्टी (BSP)12
4राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी (NCP)06
5शिवसेना (SHS)06
6महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS)02
7अन्य पंजीकृत पार्टियां 06 
8निर्दलीय10 

कुल 145 

2017 मनपा चुनाव परिणाम:

भारतीय जनता पार्टी ने 2017 में मनपा इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल की। नए परिसीमन के तहत 151 सीटों पर चुनाव किया गया। जिसमें भाजपा ने अकेले 108 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं कांग्रेस 29 सीटों पर सिमट गई। पिछले चुनाव में साथ लड़ने वाली शिवसेना को बड़ा झटका लगा और मात्र दो सीट ही जीत पाई। बीएसपी ने 10 सीटों के साथ तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी। 

क्रमांक राजनीतिक दल सीटें 
1भारतीय जनता पक्ष (BJP)108
2भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस (INC)29
3बहुजन समाज पार्टी (BSP)10
4शिवसेना (SHS)02
5राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी (NCP)01 
6निर्दलीय 01

कुल 151