logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

नागपुर मनपा चुनाव: तैयारी पूरी, 10 जोनों में होगा मतगणना, 993 उम्मीदवार मैदान में, सुरक्षा और स्ट्रॉन्ग रूम की कड़ी व्यवस्था


नागपुर: महानगरपालिका चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। चुनावी प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से शहर को 10 मतगणना जोनों में विभाजित किया गया है। 

नागपुर महानगरपालिका चुनाव के तहत मतगणना 10 अलग-अलग जोनों में संपन्न कराया जाएगा। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और मतदान व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए हैं। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार शहर भर में लगभग 3000 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां मतदाताओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है।

मतदान के बाद ईवीएम और अन्य चुनावी सामग्री को सुरक्षित रखने के लिए स्ट्रॉन्ग रूम की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। स्ट्रॉन्ग रूम में 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी के साथ पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।

वहीं मतदाता जागरूकता को लेकर स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक नागरिक मतदान में भाग लेकर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करें। दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक और महिला मतदाताओं की सुविधा के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रशासन का दावा है कि नागपुर मनपा चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराए जाएंगे, ताकि लोकतंत्र की मजबूती सुनिश्चित हो सके।