logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर महानगर पालिका को मिले 684 करोड़, बाढ़ राहत के लिए 78 करोड़ भी शामिल


नागपुर: शीतकालीन अधिवेशन (Winter Session) के दौरान अनुपूरक मांगो को मंजूरी प्रदान की गयी. इन मांगो में नागपुर महानगर पालिका (Nagpur Municipal Corporation) की 684 करोड़ रूपए के विकास कामों की राशि भी शामिल है. खास है की देवेंद्र फडणवीस की सरकार (Devendra Fadnavis Government) ने सीएम के गृहनगर की महानगर पालिका द्वारा भेजे गए विकास कामों की निधि संबंधी सभी प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की है. मनपा द्वारा जो प्रस्ताव भेजा गया था उसमे 78 करोड़ रूपए बाढ़ राहत की राशि के तौर पर शामिल है.

राज्य के फिर एक बार मुख्यमंत्री बनने के बाद देवेंद्र फडणवीस का अपने गृह नगर पर विशेष ध्यान दिए जाने का क्रम शुरू हो गया है.. शीतकालीन अधिकेशन के दौरान राज्य सरकार ने अनुपूरक मांगों को मंजूरी प्रदान की इसमें नागपुर महानगर पालिका द्वारा भेजे गए 684 करोड़ के प्रस्तावो को भी मंजूरी प्रदान की गयी है. महानगर पालिका द्वारा 684 करोड़ के अनुपूरक मांगों'के प्रस्तावों मंजूरी के लिए राज सरकार के पास भेजा था जिसमे कोई कैंची ना चलते हुए सभी प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गयी है.

गौरतलब हो कि, पहली बार ही मनपा द्वारा इतनी बड़ी राशि का प्रस्ताव अनुपूरक मांगों के तौर पर भेजा गया था. जो प्रस्ताव भेजे गए थे उसमे 78 करोड़ रूपए के प्रस्ताव नागपुर में आयी बाढ़ की वजह से हुए नुकसान की भरपाई के तौर किये जाने वाले कामों को लेकर थे जबकि अन्य राशि मुलभुत सुविधाओं के विकास कार्यो से सम्बंधित है. मनपा द्वारा भेजे गए सभी प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गयी है. आने वाले समय में स्थानीय निकाय चुनाव भी होने वाले है. ऐसे में मुख्यमंत्री अपने शहर में विकास कामों में किसी तरह से कमी नहीं होने देना चाहते यह भी अनुपूरक मांगों के प्रस्तावों को मिली मंजूरी से स्पस्ट होता है.