logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: वक्फ बोर्ड संशोधन कानून के विरोध में मुस्लिम समाज का आंदोलन, रमजान के आखिरी शुक्रवार को काली पट्टी बांधकर पढ़ी गई नमाज


नागपुर: रमजान महीने के आखिरी शुक्रवार को शहर के मस्जिदों में आखिरी नमाज पढ़ी गई। हालांकि, इस दौरान नमजजियों ने हाथ पद काली पट्टी बनकर नमाज पढ़ी। केंद्र सरकार द्वारा वक्फ बोर्ड में संशोधन के लिए लाये विधेयक के विरोध में लोगों ने हाथो में काली पट्टी पहनकर नमाज पढ़ी। 

केंद्र सरकार वक्फ संशोधन विधेयक को संसद में पारित कराकर कानून बनाने की तैयारी कर रही है। मुस्लिम समुदाय को आशंका है कि यह विधेयक सरकार को वक्फ संपत्तियों पर अधिक नियंत्रण प्रदान करेगा। इस पृष्ठभूमि में रमजान महीने के आखिरी शुक्रवार को बड़ी संख्या में मुस्लिम मुस्लिम समुदाय के लोग जामे मस्जिद पर एकत्र हुए और अपनी बांहों पर काली पट्टियां बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया।

17 मार्च को नागपुर में हुई हिंसा के बाद मोमिनपुरा अधिक संवेदनशील हो गया है। घटना के बाद यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वक्फ संपत्ति और उसका प्रबंधन मुस्लिम समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण विषय है। इसलिए पूरे देश में इस विधेयक के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की जा रही है। नागपुर में मुस्लिम समुदाय के कई नेताओं ने सरकार से इस कानून को वापस लेने की मांग की है।