logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: नया शैक्षणिक सत्र हुआ शुरू, मेट्रो ने छात्रों की सुविधा के लिए समय में किया बदलाव


नागपुर: नया शैक्षणिक सत्र हुआ शुरू हो गया है। स्कूलों में नौवीं और 10वीं की क्लास लगने लगी है। छात्रों को असुविधा से बचाने के लिए महामेट्रो में निर्णय लेते हुए मेट्रो के समय सारिणी में बदलव किया है। इसके तहत सोमवार 24 जून से से मेट्रो खापरी, ऑटोमोटिव चौक, प्रजापति नगर और लोकमान्य नगर स्टेशनों से सुबह 8 बजे से रात 8 बजे के बीच हर 10 मिनट पर रवाना होगी। इसके बाद रात 10.30 बजे तक मेट्रो पूर्व समय के तहत चलेगी। 

शहर के सभी स्कुल और कॉलेजपश्चिम नागपुर, दक्षिण पश्चिम क्षेत्र और पूर्व नागपुर में स्थिति हैं। जहाँ शहर के सभी कोनों से बड़ी संख्या में छात्र पढाई करते हैं। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने और छात्रों को सुविधा देने के लिए महामेट्रो ने स्कूल के समय को ध्यान में रखते हुए अपने मेट्रो शेड्यूल में बदलाव किया है। जिसके तहत अब सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक हर दस मिनट पर मेट्रो चलेगी। ज्ञात हो कि, वर्तमान में मेट्रो हर 15 मिनट पर रवाना होती है। 

निर्णय से छात्रों को होगा बड़ा लाभ 

अब शहर की चारों दिशाओं में मेट्रो चल रही है। मेट्रो रूट पर कई स्कूल और कॉलेज हैं। कुछ स्कूल और कॉलेज शाम 6 बजे तक चलते हैं जबकि छात्र अक्सर अतिरिक्त कक्षाओं में भाग लेते हैं। इसी को देखते हुए महामेट्रो ने यह निर्णय लिया है। मेट्रो के इस निर्णय से छात्रों को बड़ा लाभ होगा। मेट्रो में साइकिल चलाने की अनुमति है। जिससे छात्र नजदीकी स्टेशन पर उतरकर आसानी से स्कूल या कॉलेज जा सकते हैं।

मेट्रो ने छात्रों को दी बड़ी रियायतें 

स्कूल बसों और निजी वाहनों की तुलना में मेट्रो यात्रा सस्ती और सुरक्षित है, इसलिए बहुत से छात्र मेट्रो का उपयोग करते हैं। नागपुर मेट्रो ने यात्री किराया 33 प्रतिशत तक कम कर दिया है। साथ ही महाकार्ट पर छात्रों को मिलने वाली 30 प्रतिशत छूट के अलावा इसे घटाकर छात्रों के लिए लगभग 50 प्रतिशत कर दिया गया है।  इससे मेट्रो में यात्रियों की संख्या भी बढ़ गई है। 

व्हाट्सएप से बुक होंगे टिकट 

महा मेट्रो ने हाल ही में एक व्हाट्सएप टिकटिंग सेवा शुरू की है, जो न केवल यात्रा का समय बचाती है बल्कि टिकट खरीदने के लिए कतारों में खड़े होने की आवश्यकता को भी खत्म करती है। व्हाट्सएप टिकटिंग से टिकट प्रिंटिंग के लिए आवश्यक कागज की भी बचत होती है। महा मेट्रो ने यात्रियों को टिकट खरीदने के लिए निम्नलिखित विकल्प प्रदान किए हैं।