logo_banner
Breaking
  • ⁕ लेटर', व्हिप और अपात्रता की धमकी; धानोरकर-वडेट्टीवार संघर्ष से चंद्रपुर कांग्रेस में सियासी तूफान ⁕
  • ⁕ गडकरी ने भारत सरकार 12 साल के प्रवास के बारे में दी जानकारी, कहा- जो विकास 2014 से पहले देश में नहीं हुआ, वो 12 साल में हुआ है ⁕
  • ⁕ Buldhana: “दो दिन में खाद का बफर स्टॉक खोलो, नहीं तो अधिकारियों को भी देंगे फटका!”; DAP खाद की कमी पर रविकांत तुपकर आक्रामक ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम की पत्नी की कार का एक्सीडेंट; पत्नी के सिर और ड्राइवर के पीठ में लगी चोट ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

गढ़ बचाने भाजपा ने झोंकी ताकत; कैलाश विजयवर्गीय अपने सहयोगियों के साथ लगातार कर रहे कैंप


नागपुर: भारतीय जनता पार्टी ने अपना गढ़ बचाने के लिए अपनी पुरी ताकत झोंक दी है। लोकसभा चुनाव में मनमुताबिक नतीजे नहीं मिलने और आगमी विधानसभा चुनाव में उसकी पुनर्वृती रोकने जिला चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय लगातार नागपुर में कैंप कर रहे हैं। इस दौरान एक तरफ जहां वह भाजपा के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं, वहीं दूसरी तरह समाज के सभी वर्गों सहित उनके प्रतिनिधियों से मुलाकात कर नाराजगी दूर करने का प्रयास कर रहे हैं।

भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को देखते हुए कैलाश विजयवर्गीय को नागपुर जिले का प्रभारी बनाया गया है। प्रभारी बनते ही विजयवर्गीय लगातार नागपुर जिले की सभी 12 विधानसभा सीटों का दौरा कर रहे। इसी के साथ वह लगातार कैंप भी कर रहे है। विजयवर्गीय के साथ मध्य प्रदेश में मंत्री प्रह्लाद पटेल को भी भाजपा ने नागपुर में लगाया हुआ है। पटेल भी लगातार उपराजधानी के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं।

भाजपा ने उपराजधानी के लिए विशेष रणनीति बनाई है। इसके तहत उसने अपने ऐसे नेताओं को मैदान में उतार दिया है जो संगठन के मजबूत माने यानी संगठन को मजबूती से समझते हैं। पिछले एक महीने में भाजपा नेता विजयवर्गीय ने 20 दिन नागपुर में बिताई है। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया और कार्यकर्ताओं से बातचित की। इसके बाद वह अब समाज के लोगों और जन प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात और भेंट कर रहे हैं। इसी क्रम में अपने दो दिवसीय नागपुर दौरे में भाजपा नेता ने बैठकों और मुलाकातों की झड़ी लगा दी। भाजपा द्वारा अयोजित कार्यक्रम हो या भाजपा संगठन की बैठक वह हर जगह शामिल हो रहे हैं। इसी के साथ जनता से जितना सीधा संपर्क बनाया जा सकता उसका कोई भी मध्यम वह छोड़ नहीं रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने जहां दक्षिण नागपुर में अयोजित श्रीमद्भागवत कथा में उपस्थित होना हो या भोसले वाडा में बैठे गणपति के दर्शन करना हो। वह वहां पहुंच रहे और जनता से संवाद करने में लगे हुए हैं।

भाजपा का सबसे ज्यादा जोर अनुसूचित जाति और ओबीसी समाज पर है। पिछले लोकसभा चुनाव में हमने देखा जो ओबीसी भाजपा के साथ बना हुआ था वह दूर होता दिखाई दिया। वहीं एससी समाज जहां 2014 और 2019 में साथ रहा वह इस चुनाव में पुरी तरह दूर दिखाईं दिया। ऐसे में एक बार फ़िर भाजपा के करीब लाने के लिए विजयवर्गीय लगे हुए हैं। इसी के तहत उन्होंने जहां समाज के लोगों से बातचीत की। वहीं भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चे की बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को समाज के आख़िरी व्यक्ति तक जानें और उनकी समस्यों को दूर करने सहित संवाद करने का मंत्र भी दिया।