logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर की बची हुई सीटो पर गडकरी, फडणवीस और बवानकुले के बीच मंथन, तीन घंटे तक चली बैठक


नागपुर: भारतीय जनता पार्टी ने नागपुर शहर सहित जिले की पांच सीटो पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। जिसमें उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की दक्षिण पश्चिम नागपुर और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बवानकुले की कामठी सीट भी शामिल है। वहीं जिले और शहर की बची हुई सीटों को लेकर भाजपा में मंथन का दौर जारी है। इसी को लेकर गुरुवार रात को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास पर फडणवीस और बावनकुले की बैठक हुई तीनों नेताओं के बीच करीब दो घंटे तक बैठक चली जिसमें उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा और केंद्रीय मंत्री की राय ली गई। 

पिछले दिनों भाजपा ने अपने कोटे की 99 सीटो पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया था। अपनी पहली सूची में भाजपा ने 83 मौजूदा विधायकों को दोबारा मौका दिया था। वहीं नागपुर जिले की 12 में से पांच सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए थे। जिसमें नागपुर लोकसभा की तीन और रामटेक लोकसभा की दो विधानसभा सीट शामिल थी। वहीं बाकी बची सात सीटों पर मंथन का दौर चल रहा था।

कल जारी हो सकती है दूसरी सूची
विधानसभा चुनाव में नामांकन का आखिरी दिन 28 अक्टूबर है। उसके पहले उम्मीदवारों के नाम का ऐलान जरूरी है। वर्तमान में महायुति में शामिल पार्टियों में सीटों का बटवारा नहीं हुआ है लेकिन सभी अपनी सुविधा अनुसार उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर रहे हैं। अनुमान के मुताबिक भाजपा राज्य की 155 सीटो पर चुनाव लड़ सकती है। वहीं नामांकन की तारीख को देखते हुए 24 घंटे के अंदर दूसरी लिस्ट भी जारी कर सकती है। लिस्ट जारी करने से पहले भगवा दल लगातार बैठक कर सही उम्मीदवार का चयन करने में लगी हुई है जिससे चुनाव के समय उसे परेशानी या विरोध का समाना न करना पड़े।  

नागपुर के लिए गडकरी की सलाह 
नागपुर जिले की बची हुई सीटो को लेकर उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रुप दे दिया गया है। हालांकि, ऐलान के पहले पार्टी के बड़े नेताओं से सलाह लेने का काम लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास पहुंचे। जहां तीनों नेताओं के बीच करीब तीन घंटे तक लंबी बैठक चली। बैठक में बची हुई सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया गया। साथ ही केंद्रीय मंत्री से उनकी सलाह सहित सुझाव भी मांगे गया।