logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बांग्लादेश में हिन्दुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार पर नागपुरवासी आक्रामक, सकल हिन्दू समाज के बैनर तले किया विरोध प्रदर्शन


नागपुर: बांग्लादेश (Bangladesh) में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों (Hindu Minority) पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ मंगलवार को नागपुर (Nagpur) में विरोध प्रदर्शन किया गया। वेराइटी चौक पर आयोजित इस विरोध रैली में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। जहां सभी ने केंद्र सरकार (Central Government) से बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ खड़े होने और  उन्हें सुरक्षित करने की मांग की। 

अगस्त महीने में बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन हुआ, उसके बाद से लगातार वहां रहने वाले हिंदुओं और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। दुकानों पर हमला करना, घरो को जलाना जैसी घटना लगातार सामने आ रही है। बांग्लादेश में रहने वाले हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ भारत में आक्रोश देखा जा रहा है। इसको लेकर मंगलवार को सकल हिन्दू समाज द्वारा विरोध रैली की गई। इस आक्रोश रैली में हजारो की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के दौरान सभी ने केंद्र सरकार से हिन्दुओ को सुरक्षित करने की मांग की। 

अन्य विकल्पों पर भी केंद्र करे विचार

इस विरोध रैली में संघ के अखिल भारतीय प्रचारक और प्रवक्ता सुनील आंबेकर भी शामिल हुए। जहां उन्होंने बोलते हुए बांग्लादेश की मौजूदा सरकार की जोरदार आलोचना की। आंबेकर ने कहा कि, "बांग्लादेश  हिन्दुओ की आवाज को हलके में न लें। जो अत्याचार करेगा उसे सहन नहीं किया जाएगा।" बांग्लादेश सहित दुनिया भर के हिन्दुओ के साथ खड़े रहने की बात करते हुए संघ प्रचारक ने केंद्र सरकार से मामले को बातचीत से सुलझाने की मांग की, वहीं नहीं मानने पर अन्य विकल्पों पर भी विचार करने करने का आवाहन किया।

व्यापार बंद करने की मांग 

बांग्लादेश में हिन्दुओ पर भारत लगातार विरोध दर्ज करा रहा है। हालांकि, इसके बावजूद यह हमले रुकते नहीं दिख रहे हैं। वहीं अत्याचार के विरोध में खड़ा हो रहा बांग्लादेश की सरकार उसे जेल में बंद कर रही है। लेकिन इसके बावजूद वहां का हिन्दू समाज एक होकर प्रदर्शन कर रहा है। नागपुर में हुए विरोध प्रदर्शन में बांग्लादेश को उसी के भाषा में सबक सिखाने और सभी तरह के व्यापार बंद करने की मांग भी की गई।