logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

नागपुर शिक्षक चुनाव: परिणाम पर उपमुख्यमंत्री फडणवीस की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- हम लड़ते तो रिजल्ट कुछ और होता


नागपुर: शिक्षक चुनाव के परिणाम सामने आगये हैं. एमवीए समर्थित उम्मीदवार सुधाकर अडबाले ने भाजपा समर्थित नागो गाणार को ८४८९ वोटो से हरा दिया. वहीं अब इस चुनावी परिणाम पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि, अगर नागपुर की सीट पर हम लड़ते तो परिणाम दूसरा दिखाई देता. पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही.

उपमुख्यमंत्री ने कहा,"हम नागपुर सीट नहीं जीत सके, आप कल्पना कर सकते हैं कि नागपुर सीट पर शिक्षा परिषद ने चुनाव लड़ा था.  मूल रूप से कोंकण और नागपुर दोनों सीटों पर शिक्षा परिषद ने चुनाव लड़ते आया है. लेकिन, इस बार हमने ऐसी मांग की थी कि भाजपा को इन दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने दिया जाए. कोंकण में उन्होंने वह अनुरोध स्वीकार कर लिया लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें नागपुर सीट से चुनाव लड़ने दिया जाए।"

उन्होंने आगे कहा, “उस समय हमने शिक्षक परिषद को सुझाव दिया था कि शिक्षक परिषद का चुनाव लड़ेगा तो जीत मुश्किल हो जाएगी. वहीं भाजपा चुनाव लड़े तो चुनाव में जीत की संभावना ज्यादा है.  लेकिन उनकी जिद के कारण उन्होंने इस सीट से चुनाव लड़ा और हमने उनका समर्थन किया।  लेकिन वह उस स्थान पर निर्वाचित नहीं हो सके।  हमें निश्चित रूप से इसका खेद है।”