logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: शिवसेना का दावा निकला झूठा, दस में से पांच पार्षदों ने शिंदे सेना में शामिल होने से किया इनकार


नागपुर: शिंदे सेना को नागपुर में बड़ा झटका लगा है। शिंदे सेना ने दावा किया था कि उद्धव ठाकरे सेना, भाजपा, कांग्रेस और बसपा के दस पूर्व पार्षद उसकी पार्टी में शामिल हो गए हैं, लेकिन शिंदे सेना का दावा झूठा निकला है। दस में से पांच पार्षदों ने स्पष्ट किया है कि वे पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं।

परसराम बोकड़े, भास्कर बर्डे, भीमराव नंदनवार, जीजा धकाते और पूर्व भाजपा नगरसेवक दुर्गा रेहपड़े ने घोषणा की कि वे शिंदे सेना में शामिल नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी तथाकथित पार्टी सदस्यता के बारे में समाचार पत्रों के माध्यम से ही पता चला। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि, उनसे न कोई चर्चा हुई और न उनसे पूछा गया।

राज्यमंत्री आशीष जायसवाल की मौजूदगी में आयोजित एक कार्यक्रम में इन पार्षदों के प्रवेश का दावा किया गया। कुछ पार्षदों की तस्वीरें भी मीडिया को भेजी गईं। उनकी अनुपस्थिति का कारण व्यस्तता और निजी मामले बताए गए।

हालांकि, पूर्व उप महापौर रघुनाथ मलिकर और पूर्व पार्षद पुष्पा मलिकर शिवसेना में शामिल हो गए हैं। इस प्रवेशोत्सव में शहर प्रमुख, जिला प्रमुख, संपर्क प्रमुख और पूर्व विदर्भ के आयोजक को आमंत्रित नहीं किया गया, जिससे शिवसेना पदाधिकारियों में नाराजगी है।