logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

खूब तपे सूर्य देवता, तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज; देश में सबसे गर्म रहा नागपुर


नागपुर: पिछले दो-तीन दिनों से उपराजधानी नागपुर सहित विदर्भ में तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। शनिवार को नागपुर में अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। शनिवार को नागपुर देश का सबसे गर्म शहर रहा।

पिछले कुछ दिनों से तापमान बढ़ रहा है। पूरा विदर्भ क्षेत्र जल रहा है। शुक्रवार को नागपुर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।

शनिवार को नागपुर में अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को देश में सबसे अधिक तापमान नागपुर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 19 और 20 अप्रैल को विदर्भ में लू चलने की चेतावनी जारी की थी। इसके अनुसार विदर्भ में तापमान में काफी वृद्धि हुई है। रविवार को भी गर्मी का प्रकोप जारी रहने से नागपुरवासियों मुश्किलें बढ़ने की आशंका है।

नागपुर के बाद शनिवार को अकोला में तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि वर्धा और चंद्रपुर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। इसी के बुलढाणा और भंडारा में 40 डिग्री, गडचिरोली में 42.2, वाशिम 41, यवतमाल 43.1, अमरावती 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मौसम विभाग ने नागरिकों से सावधान रहने की अपील की है।