logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

राज ठाकरे के बयान पर नाना पटोले ने दी प्रतिक्रिया, कहा - जो संविधान की व्यवस्था को नहीं मानते, उनके विषय में बात करना बेकार


नागपुर: मनसे प्रमुख राज ठाकरे के मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने वाले बयान पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष और साकोली से पार्टी के उम्मीदवार नाना पटोले ने प्रतिक्रिया दी है। पटोले ने कहा कि जो संविधान की व्यवस्था को नहीं मानते उनके बारे में बात ही नहीं करनी चाहिए।   

पटोले ने कहा, “जो लोग संविधान व्यवस्था को स्वीकार नहीं करते, उनके बारे में चर्चा न करना ही बेहतर है। हमारा संविधान कहता है कि हर कोई अपने धर्म का पालन कर सकता है और किसी दूसरे के धर्म पर आपत्ति नहीं कर सकता।” 

पटोले ने आगे कहा, “लेकिन जो लोग धर्म के आधार पर समाज में विभाजन पैदा करना चाहते हैं, जो संविधान को नहीं मानते - उनके बारे में बात न करना ही बेहतर है।”