logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नरेंद्र जिचकार का नामांकन हुआ मंजूर, संपत्ति के दस्तावेज प्रस्तुत होने के बाद आयोग ने आपत्ति आवेदन किया खारिज


नागपुर: पश्चिम नागपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी नरेंद्र जिचकार का नामांकन मंजूर कर लिया गया है. जिचकार के आवेदन को लेकर की गई आपत्ति ख़ारिज कर दी गई है. 

नरेंद्र जिचकार द्वारा नामांकन के साथ दिए गए एफिडेविट को लेकर इसी सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे राजेश गोपाले ने आयोग से शिकायत की थी. इस शिकायत में जिचकार के एफिडेविट में नियम 9 (A) के उल्लंघन की बात कही गई थी. 

गुरुवार को पश्चिम नागपुर विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर ने शिकायत पर सुनवाई की और उसके बाद शिकायत को ख़ारिज करते हुए जिचकार का नामांकन स्वीकार कर लिया.