logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

परभणी में नरेंद्र मोदी की भविष्यवाणी, कहा - जैसे अमेठी से भागना पड़ा…


परभणी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भविष्यवाणी की कि कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी को उनके संसदीय क्षेत्र वायनाड से भी भागना पड़ेगा और पार्टी को उनके लिए एक और सुरक्षित सीट ढूंढनी होगी।

नांदेड़ में आयोजित सभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि राहुल को बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने अमेठी से भगा दिया था। पीएम ने कहा, “कांग्रेस के शहजादे, उन्हें भी वायनाड में संकट दिख रहा है. जैसे अमेठी से भागना पड़ा, आप मान के चलिए वो वायनाड भी छोड़ेंगे।”

मोदी ने विपक्षी पार्टी की चुटकी लेते हुए, “अन्य दलों के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं से, भले ही आपको लगता है कि आप चुनाव हार रहे हैं, तो आपको कड़ी मेहनत क्यों करनी चाहिए? मैं कहन चाहता हूं कि लोकतंत्र के लिए कड़ी मेहनत करिए। आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसो, परसो नहीं तो नरसो, अरे कभी तो मौका आएगा।”