logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

नाशिक और संभाजीनगर की घटना सरकार द्वारा प्रायोजित, वडेट्टीवार बोले-हार की डर से राज्य में दंगे कराने का प्रयास


नागपुर: नाशिक और संभाजीनगर में जो घटनाएं हुईं हैं वह सरकार द्वारा प्रायोजित है। तमाम सर्वे में महायुति की सरकार जाते हुए दिखाई दे रही है। जिसको देखते सरकार राज्य में दंगे कराकर समाज को बांटना चाहती है और चुनाव में फायदा लेना चाहती है। हालांकि, जनता इस जातिवादी सरकार का सब कुछ समझ चुकी है। आगमी चुनाव में इस सरकार की हार निश्चित है। गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने यह बात कही। 

ज्ञात हो कि, बांग्लादेश में हुई हिंसा को लेकर संत रामगिरी ने एक धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी। बयान के विरोध में नाशिक सहित संभाजीनगर में प्रदर्शन किया गया। देखते ही देखते प्रदर्शन हिंसा में बदल गया। प्रदर्शनकारियों ने खूब तांडव मचाया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर भी पत्थरबाजी की।

कांग्रेस नेता ने संत रामगिरी को सरकार का पिट्ठू बताते हुए कहा कि, संत समाज के लिए समर्पित होता है, लेकिन ये दो समाज के बीच लड़ाई कराने वाले संत है। भाजपा की चमचा गिरी करने वाला संत है।" मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बयान पर हमला बोलते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री को भी सोच कर बोलना चाहिए। सत्ता जाने के डर से राज्य में दंगे कराने की स्थिती उत्पन्न कराने का प्रयास है क्या? इसका जवाब देना चाहिए।"

कांग्रेस नेता ने कहा, "नाशिक में हुई हिंसा सरकार द्वारा प्रायोजित है। समाज में मतभेद पैदा कर सत्ता पाने का एक प्रयास है। जितने भी सर्वे आए हैं उसमें महायुति सरकार जा रही है  जिसको देखते हुऐ यह सब किया जा रहा है।"