logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

नाथूराम गोडसे का अखंड भारत का सपना आज भी नागरिकों के मन में है, गांधीजी के विचार अब नहीं बचे: गुणरत्न सदावर्ते


यवतमाल: यवतमाल शहर के टिंबर भवन में विदर्भ की बुलंद आवाज सभा का आयोजन किया गया। इस सभा को संबोधित करते हुए अधिवक्ता गुणरत्न सदावर्ते ने नाथूराम गोडसे जिंदाबाद के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि नाथूराम गोडसे का विचार अखंड भारत के विचार थे।    

सदावर्ते ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “नाथूराम गोडसे के विचार प्रतिबंधित नहीं बल्कि अखंड भारत के विचार हैं। किसी को भी भारत के टुकड़े-टुकड़े होने पसंद नहीं। गांधी जी के विचार अब नहीं बचे हैं। लेकिन गोडसे के विचार बचे हैं।”        

शहर के विदर्भ की बुलंद आवाज सभा में वकील गुणरत्न सदावर्ते ने राज ठाकरे, उद्धव ठाकरे और शरद पवार की आलोचना करते हुए कहा, “जब मेरे मेहनतकश अपनी जान गंवा रहे थे तब भी आप हमारे नहीं थे और आज भी आप हमारे नहीं हैं।” 

विदर्भ की बुलंद आवाज सभा में एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते ने चेतावनी दी है कि जो भी नेता विदर्भ अलग करने के रास्ते में आएगा, उन्हें विदर्भ की धरती पर कदम नहीं रखने देंगे। 

इसके साथ ही सदावर्ती ने विदर्भ के औद्योगीकरण की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता गुणरत्न सदावर्ते ने सभा में नागपुर समझौते की होली जलाई।