logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी- शरदचंद्र पवार होगा नया नाम, चुनाव आयोग ने दी मान्यता


मुंबई: शरद पवार गुट (Sharad Pawar Group) को नया नाम मिल गया है। जिसके तहत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार नया नाम होगा। बुधवार को चुनाव आयोग ने नया नाम आवंटित किया। 

ज्ञात हो कि, मंगलवार को आयोग ने एनसीपी विवाद को सुलझाते हुए अजित पवार गुट को असली राष्ट्रवादी मानते हुए उनके पार्टी और चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया था। इसी के साथ शरद पवार गुट को आज दोपहर चार बजे तक नया नाम और चुनाव चिन्ह आयोग को बताने का आदेश दिया था।आयोग के निर्देश पर शरद पवार गुट की ओर से चुनाव आयोग को तीन नाम प्रस्तावित किये गये थे। जिसमें पहला नाम राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी- शरद पवार, दूसरा नाम राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी- शरदचंद्र पवार, तीसरा नाम राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-एस शामिल था। 

चुनाव चिन्ह का नहीं हुआ आवंटन 

आयोग ने पवार गुट को नया नाम और चुनाव चिन्ह बताने का आदेश दिया था। हालांकि, आगामी राज्यसभा चुनाव को देखते हुए पवार ने केवल नामो का प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेजे। वहीं चुनाव चिन्ह का प्रस्ताव नहीं भेजा है। आगामी लोकसभा चुनाव के पहले पवार गुट सिंबल भी प्राप्त कर लेगा।