logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

महायुति में नौ सीटों की मांग करेगी राष्ट्रवादी कांग्रेस, मंत्री आत्राम बोले- कांग्रेस के कई बड़े नेता होंगे शामिल


नागपुर: महायुति में सीटों के बटवारे को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और मंत्री धर्मराव आत्राम ने बड़ा बयान दिया है। जिसके तहत आगामी लोकसभा चुनाव में एनसीपी महायुति में नौ सीटों की मांग करेगी। शनिवार को नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही। इस के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनीस अहमद जल्द ही पार्टी में शामिल होंगे।" 

एनसीपी नेता ने कहा, "लोकसभा चुनाव के लिए महायुति की बैठक होने वाली है। जिसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नौ सीटों की मांग करेगी। जिसमें सात महाराष्ट्र और विदर्भ की दो सीट शामिल है।" 

कांग्रेस के कई बड़े नेता होंगे शामिल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कई बार के विधायक बाबा सिद्दीकी आज एनसीपी में शमिल हो गए। इसी पर बोलते हुए आत्राम ने कहा कि, "लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आने वाले दिनों में कांग्रेस के कई बड़े नेता हमारी पार्टी में शामिल होने वाले हैं।" उन्होंने आगे कहा, "विदर्भ से पूर्व मंत्री अनीस अहमद से बातचीत जारी है। जल्द वह पार्टी का दामन थामेंगे।"

देखें वीडियो: