logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को दो हेक्टेयर की बजाय तीन हेक्टेयर तक मिलेगी मदद, फैसले से विदर्भ के किसानों को होगा काफी फायदा


मुंबई: मराठा आरक्षण के मुद्दे के बीच महाराष्ट्र सरकार ने मंत्रिमंडल बैठक मराठा आरक्षण, प्राकृतिक आपदा से किसानों के लिए राहत सहित अन्य कई मुद्दों पर निर्णय लिए हैं। मंत्रिमंडल की बैठक में प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को दो हेक्टेयर की बजाय तीन हेक्टेयर की सीमा में राहत देने का निर्णय लिया गया है। 

राज्य आपदा मोचन निधि के मापदण्ड के अनुसार, सरकार ने प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को सहायता राशि 2 हेक्टेयर के स्थान पर 3 हेक्टेयर तक सीमित करने की घोषणा की है।  

जून से अक्टूबर 2023 तक मानसून के मौसम के दौरान भारी बारिश और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण कृषि को काफी नुकसान हुआ। राज्य आपदा मोचन निधि के मापदण्ड के अनुसार अब 2 हेक्टेयर की सीमा के स्थान पर 3 हेक्टेयर तक सीमित राज्य आपदा मोचन निधि की दर से सहायता दी जायेगी।

कृषि भूमि के नुकसान पर मिलने वाली 2 हेक्टेयर तक केवल छोटी जोत वाले किसानों मिलने वाली सहायता, अब राज्य आपदा प्रतिक्रिया निधि की दर से 2 हेक्टेयर तक गैर-छोटी जोत वाले किसानों को भी मिलेगी।

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि इस फैसले से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर विदर्भ-मराठवाड़ा में इस फैसले से किसानों को काफी फायदा होगा। इसके साथ ही सरकार ने महाराष्ट्र के 40 जिलों में सूखे की घोषणा भी की है। राज्य सरकार ने जानकारी दी है कि इस संबंध में महाराष्ट्र सरकार केंद्र सरकार से आवश्यक  मदद मांगेगी।