logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Ncp ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, धर्मराव बाबा आत्राम का नाम नहीं


नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, हसन मुशरिफ सहीत लगभग 40 नेताओं के नाम शामिल है। हालांकि, पार्टी के वरिष्ठ और बड़े आदिवासी नेता धर्मराव बाबा आत्राम को लिस्ट में जगह नहीं मिली है। जिसके बाद से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। 

आत्राम को एनसीपी के सबसे बड़े आदिवासी नेता है। 2014 को छोड़ दें तो वह लगातार गड़चिरोली जिले के अहेरी विधानसभा सीट से चुनाव जीत रहे हैं। कांग्रेस से राजनीति शुरु करने वाले आत्राम को शरद पवार बड़ा समर्थक माना जाता था। जब पवार ने कांग्रेस छोड़ एनसीपी बनाई आत्राम भी उनके साथ हो लिए। वह 1999 से लेकर 2014 तक की आघाड़ी सरकार में मंत्री रहे। हालांकि, जब शरद पवार से बगावत कर अजीत पवार एनडीए में शामिल हुए तो आत्राम अजीत के साथ हो लिए। वर्तमान में वह महाराष्ट्र सरकार में मंत्री के तौर पर शामिल है।

बेटी शरद पवार गुट में हुई शामिल

प्रफुल्ल पटेल के बाद धर्मराव आत्राम विदर्भ में एनसीपी के सबसे बड़े नेता माने जाते हैं। हालांकि, शरद पवार से बगावत कर वह अजीत के साथ आ गए है। जिसको देखते हुए शरद पवार ने आत्राम की बड़ी बेटी पार्टी में शामिल किया है।