logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

Fadnavis Cabinet Expansion: आखिर देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट में शामिल होगें छगन भुजबल, राजभवन में 10 बजे लेंगे शपथ


मुंबई: छह महीने के बाद आखिर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) के वरिष्ठ नेता और विधायक छगन भुजबल (Chhagan Bhujbal) की मंत्री बनने का इंतजार समाप्त हो गया है। भुजबल आज सुबह 10 बजे राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री पद की शपथ लेंगे। भुजबल को एनसीपी कोटे से मंत्री बनाया जा रहा है। ज्ञात हो कि, पिछले महीने धनंजय मुंडे (Dhananjay Munde) ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, तब से यह पद खाली था।

ज्ञात हो कि, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को प्रचंड जीत मिली थी। 288 सीटो में से भाजपा की अगुवाई वाले गठबंधन को 230 सीटो पर जीत मिली थी। वहीं महाविकस आघाड़ी मात्र 50 सीटो पर ही सिमट गई। जीत हासिल करने के बाद दिसंबर में फडणवीस की अगुवाई में राज्य में सरकार का गठन हुआ, जिसमें एकनाथ शिंदे और अजित पवार उपमुख्यमंत्री के तौर पर शामिल हुए।

मंत्री नहीं बनाए जानें से भुजबल थे नाराज
सरकार गठन के बाद नई सरकार का मंत्री मंडल विस्तार नागपुर में हुआ। जहां 39 विधायक मंत्री बने। हालांकि, इसमें छगन भुजबल नहीं थे। भुजबल एनसीपी के वरिष्ठ नेता के साथ साथ पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं। राज्य में जितनी बार भी सरकार बनी भुजबल उसमें शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने मंत्री से लेकर उपमुख्यमंत्री तक की भूमिका निभाई।

नई सरकार में मंत्री नहीं बनाएं जानें से भुजबल नाराज हो गए। उन्होने सार्वजनिक तौर पर अपनी नाराजगी जाहिर की। भुजबल लगातार अपनी नाराजगी जताते रहे। वहीं छह महीने के इंतजार के बाद आखिर भुजबल मंत्री बन रहे हैं।