logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

एनसीपी शरद पवार ने तीसरी सूची की जारी, विदर्भ से तीन उम्मीदवारों के नाम शामिल


नागपुर: एनसीपी शरद पवार गुट ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है. राष्ट्रवादी शरद पवार गुट के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है. इस सूची में कुल 9 उम्मीदवार शामिल हैं. इनमें विदर्भ के तीन उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. 

एनसीपी शरद पवार गुट की ओर से अब तक 76 उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है. पहली सूची में एनसीपी शरद पवार गुट के 45 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई. दूसरी सूची में 22 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई. इसके बाद तीसरी सूची में 9 लोगों की उम्मीदवारी की घोषणा की गई है.

उम्मीदवारों में वाशिम के कारंजा से ज्ञायक पाटणी, नागपुर के हिंगणा से रमेश बंग और हिंगणघाट से अतुल वांदिले को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं, राजेसाहेब देशमुख को बीड के परली निर्वाचन क्षेत्र से धनंजय मुडे के खिलाफ उम्मीदवार बनाया गया है. अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद को मुंबई के अणुशक्तिनगर से उम्मीदवार घोषित किया गया है.