logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Breaking: काटोल विधानसभा से एनसीपी शरद पवार का असली उम्मीदवार आखिरकार हुआ तय! सोमवार को सलिल देशमुख नामांकन करेंगे दाखिल


नागपुर: एनसीपी शरद पवार गुट ने कुछ ही देर पहले आधिकारिक तौर पर काटोल विधानसभा सीट से पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के नाम की घोषणा की. लेकिन उनके बेटे सलिल देशमुख के काटोल विधानसभा से नामांकन दाखिल करने की तारीख के पोस्टर शेयर किए जा रहे हैं. अनिल देशमुख का नाम घोषित होने के बाद सलिल देशमुख के नामांकन का यह पोस्टर, काटोल से एनसीपी शरद पवार गुट के असली उम्मीदवार को लेकर अभी भी सवाल खड़े कर रहा है. 

शुक्रवार पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के घर पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि काटोल विधानसभा से उम्मीदवारी को लेकर पुनर्विचार हो सकता है. देशमुख ने कहा था कि वरिष्ठों और कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद, मैदान में वह उतरेंगे या उनके बेटे सलिल, इस बात पर निर्णय लिया जाएगा.

वहीं, इस दौरान सलिल देशमुख को उम्मीदवार बनाने की बात पर अनिल देशमुख ने कहा था कि अंतिम निर्णय वरिष्ठों और कार्यकर्ताओं से राय लेने के बाद ही किया जाएगा कि काटोल अनिल देशमुख या सलिल देशमुख, कौन चुनाव लड़ेगा. वहीं, सलिल देशमुख को उम्मीदवार घोषित करने की अनिल देशमुख की व्यक्तिगत राय पूछने पर उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया था.

अब सलिल देशमुख का काटोल से नामांकन दाखिल करने का यह पोस्टर और एनसीपी शरद पवार गुट के आधिकारिक एक्स हैंडल पर काटोल से अनिल देशमुख का नाम कार्यकर्ताओं में असमंजस पैदा कर रहा है.