NDCCB Scam: केदार का इंतजार बढ़ा, अब गुरुवार को आएगा जमानत पर फैसला
नागपुर: नागपुर जिला मध्यवर्ती बैंक घोटाले में दोषी सुनील केदार का जमानत मिलने का इंतजार और बढ़ गया है। जिला वा सत्र न्यायालय अब गुरुवार को अपना फैसला सुनाएगा। ज्ञात हो कि, मंगलवार को जमानत याचिका पर बहस पूरी हो गई थी और बुधवार को निर्णय देने की बात न्यायाधीश द्वार कही गई थी।
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता सुनील केदार को बहुचर्चित नागपुर जिला बैंक घोटाला मामले में पांच साल की सजा सुनाई गई है। इस मामले में 21 साल बाद पिछले शनिवार को कोर्ट का फैसला आया था , नागपुर की विशेष अदालत ने कांग्रेस नेता सुनील केदार और पांच अन्य को दोषी ठहराते हुए 5 साल की सजा के साथ ही का जुर्माना भरने का आदेश दिया था।
इस फैसले के बाद सुनील केदार के वकीलों ने जमानत के लिए अर्जी दायर की थी। जिस पर नागपुर जिला व सत्र न्यायालय में मंगलवार को सुनवाई पूरी हुई, लेकिन फैसला सुरक्षित रखा गया। जिसके बाद बुधवार को अदालत ने केदार की जमानत और 5 साल की सजा निलंबित करने के मामले में सरकारी पक्ष के वकील द्वारा और समय की मांग को खारिज कर दिया। अब सुनील केदार की जमानत और सजा पर रोक की अर्जी पर अपर सत्र न्यायाधीश गुरुवार को अपना फैसला सुनाएंगे।
देखें वीडियो:
admin
News Admin