logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

NDCCB Scam: अब 30 दिसंबर को आएगा फैसला, बढ़ा सुनील केदार का इंतजार


इंट्रो: नागपुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक घोटाले में दोषी कारर सुनील केदार का इंतजार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को जिला व सत्र न्यालयाया के अपर न्यायाधीश ने सजा पर रोक लगाने और जमानत याचिका पर निर्णय देने की तारीख को बढ़ा दी है। वहीं अब याचिका पर 30 दिसंबर को अपना निर्णय सुनाएंगे।

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता सुनील केदार को बहुचर्चित नागपुर जिला बैंक घोटाला मामले में पांच साल की सजा सुनाई गई है। इस मामले में 21 साल बाद पिछले शनिवार को कोर्ट का फैसला आया था , नागपुर की विशेष अदालत ने कांग्रेस नेता सुनील केदार और पांच अन्य को दोषी ठहराते हुए 5 साल की सजा के साथ ही  का जुर्माना भरने का आदेश दिया था।

इस फैसले के बाद सुनील केदार के वकीलों ने जमानत के लिए अर्जी दायर की थी। जिस पर नागपुर जिला व सत्र न्यायालय में मंगलवार को सुनवाई पूरी हुई, लेकिन न्यायाधीश ने अपना फैसला सुरक्षित रखा और बुधवार को फैसला सुनाने का तय किया। हालांकि, बुधवार को गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान भी अदालत याचिका पर अपना फैसला नहीं दे सके। वहीं अब सुनील केदार की जमानत और सजा पर रोक की अर्जी पर अपर सत्र न्यायाधीश शनिवार यानी 30 को अपना फैसला सुनाएंगे।

देखें वीडियो: