logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बिल्डर के साथ एक करोड़ की धोखाधड़ी, मनपा ने दी कर्मचरियों को किया निलंबित


नागपुर: लीज की जमीन को बिल्डर को एक करोड़ में बेंच कर धोखाधड़ी करने के मामले में महानगर पालिका ने बड़ा एक्शन लिया है। मनपा प्रशासन ने इस मामले में शामिल दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित अधिकारीयों की पहचान नीलेश सांबरे और रूपेश थुटे के रूप में हुई है। मनपा आयुक्त के निर्देश पर अतिरिक्त आयुक्त डॉ. सुनील लहाने ने मंगलवार को यह कार्रवाई की। नीलेश सांबरे धंतोली जोन में पार्क विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं और रूपेश थुटे गांधीबाग जोन में टैक्स कलेक्टर के रूप में कार्यरत हैं।

नागपुर सुधार प्रन्यास और नागपुर महानगर पालिका की ज़मीन 99 वर्ष की लीज पर उपलब्ध कराये जाने के नाम पर एक करोड़ 6 लाख 31 हजार रूपए की जालसाजी आरोपियों द्वारा रची गयी. आरोपियों के झांसे में फंसने वाले फिर्यादी संजय गुप्ता  को जब जालसाजी होने की जानकारी लगी तो उन्होंने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गयी.

पुलिस ने इस मामले में नीलेश सांबारे, गोपाल गायकवाड़, राहुल बालबुधे, रुपेश थुटे और गोविंद वाघमारे शामिल है. फिर्यादी की गोविंद से पुरानी जान पहचान थी उसी के जरिये उसकी पहचान मनपा के कर्मचारियों से हुई थी. मामला सामने आने के बाद के बाद मनपा आयुक्त ने नीलेश सांबारे और रुपेश थुटे को निलंबित करने का निर्णय लिया और मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किया।

मनपा के संलग्न दोनों आरोपियों ने जाली दस्तावेज तैयार कर गैरकानूनी काम किये जाने का भरोषा दिलाया था. नीलेश धंतोली ज़ोन में कनिष्ठ अभियंता जबकि रुपेश गांधीबाग ज़ोन में संग्राहक के पद पर कार्यरत है. दोनों पर सर्विस रूल के उल्लंघन के तहत निलंबन की कार्यवाही की गयी है. और मुख्यालय अटैच कर दिया गया है.