logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

अजीत पवार ने खुद को अध्यक्ष बताते चुनाव आयोग को लिखा पत्र, शरद पवार बोले- न चिन्ह जाने दूंगा न पार्टी


मुंबई: भतीजे अजित पवार ने बगावत करते हुए 40 विधायकों के साथ शिंदे-फडणवीस सरकार में शामिल हो गए हैं। इसके बाद अजित पवार गुट ने पार्टी और चुनाव चिन्ह पर दावा कर दिया है। अजीत गुट ने चुनाव आयोग को चिट्टी लिखकर शरद पवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से हटाने और अजित पवार को पार्टी का अध्यक्ष बनाने का दावा कर दिया है। भतीजे के इस दावे पर चाचा ने पलटवार करते हुए कहा कि, न पार्टी जाने दूंगा न चुनाव चिन्ह। 

अजित पवार के बगावत के बाद पार्टी दो गुटों में बांट चुकी है। अपनी ताकत दिखाने के लिए आज दोनों गुटों ने पार्टी की बैठक बुलाई थी। शरद पवार ने वय बी चौहान सेंटर में यह बैठक बुलाई। इस दौरान बोलते हुए एनसीपी सुप्रीमो ने कहा, “निशान कहीं नहीं जाएगा. एक चिन्ह किसी भी चुनाव का निर्धारण नहीं करता है। यह मेरा अनुभव है। हमने गाय के बछड़े, बैल की जोड़ी, चरखा, पंजा पर चुनाव लड़ा है। घड़ी पर लड़ाई हुई। इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। अगर कोई कहता है हम निशान ले लेंगे तो हम निशान नहीं जाने देंगे। चुनाव चिन्ह नहीं जाएगा। जब तक पार्टी आम आदमी के दिल में है। शरद पवार ने कहा, तब तक चिंता का कोई कारण नहीं है।”

उनकी दाल नहीं गलने वाली 

शरद पवार ने कहा, "अजित पवार ग्रुप के बैनर पर मेरी फोटो थी। वे जानते हैं कि उनकी दाल नहीं गलने वाली है। इसलिए मेरी फोटो का इस्तेमाल किया गया. कुछ लोगों ने भाषण दिये. गुरु ने मुझसे कहा. पांडुराम, बड़वे, कैसा बड़वे? किस प्रकार पांडुरंगा के दर्शन को कोई नहीं रोक सकता। इसके लिए पंढरपुर जाने की जरूरत नहीं है. पंढरपुर जाकर बाहर से ही दर्शन कर सुख की प्राप्ति होती है। पांडुरंग कहने का अर्थ है गुरु कहना और यह कहना कि हमारी उपेक्षा की गई है, यह कितनी मजेदार बात यह है।"

यह भी पढ़ें: 

  • पृथक विदर्भ पर शरद पवार ने भाजपा को घेरा, कहा- विपक्ष में रहते करते थे शोर, सत्ता आने पर भूले