logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर फिर नई तारीख, एकनाथ शिंदे ने कहा - सोमवार को होगी चर्चा


सतारा: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर एक बार फिर नई तारीख सामने आई है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज रविवार सतारा में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महायुति के तीनों सहयोगी दलों में अच्छा तालमेल है। मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कल (सोमवार) तय किया जाएगा।

एकनाथ शिंदे ने कहा, “मैंने पार्टी नेतृत्व को बिना शर्त समर्थन दे दिया है और मैं उनके फैसले का समर्थन करूंगा। पिछले 2.5 वर्षों में हमारी सरकार का काम इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।”

उन्होंने कहा, “यही कारण है कि लोगों ने हमें ऐतिहासिक जनादेश दिया है और विपक्ष को विपक्ष का नेता चुनने का मौका नहीं दिया। महायुति के तीनों सहयोगी दलों में अच्छा तालमेल है। मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कल तय किया जाएगा।”

वहीं, उनकी बिगड़ी तबियत के बारे में पूछे जाने पर शिंदे ने कहा, “मैं अब ठीक हूं। व्यस्त चुनावी कार्यक्रम के बाद मैं यहां आराम करने आया था। मैंने मुख्यमंत्री के तौर पर अपने 2.5 साल के कार्यकाल के दौरान कोई छुट्टी नहीं ली। लोग अब भी मुझसे मिलने यहां आते हैं। इसी वजह से मैं बीमार पड़ गया।”