logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: चंद्रपुर में वंचित बहुजन आघाड़ी को नई संजीवनी, स्नेहल रामटेके बने शहर अध्यक्ष


चंद्रपुर: आगामी  महानगरपालिका चुनावों को ध्यान में रखते हुए, वंचित बहुजन आघाड़ी (VBA) ने चंद्रपुर शहर में संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। हाल ही में पार्टी द्वारा चंद्रपुर शहर के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है, जिसमें बाबूपेठ प्रभाग के पूर्व नगरसेवक स्नेहल देवानंद रामटेके को चंद्रपुर शहर अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।

राजनीति और समाजसेवा में समर्पित कार्यकर्ता

स्नेहल रामटेके पिछले कई वर्षों से सक्रिय रूप से राजनीति और समाजसेवा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने पिछला महानगरपालिका चुनाव एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में लड़ा था और भारी मतों से जीत हासिल कर अपनी लोकप्रियता को सिद्ध किया था।

मजबूत जनाधार और नेतृत्व क्षमता

स्नेहल रामटेके का चंद्रपुर शहर में व्यापक जनाधार है। वे एक युवा, कर्मठ और दूरदर्शी नेता के रूप में जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूती मिलेगी और पार्टी के सामाजिक आंदोलनात्मक कार्यों को भी गति मिलेगी, ऐसा विश्वास वंचित बहुजन आघाड़ी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश आंबेडकर ने व्यक्त किया है। इसी विश्वास के आधार पर उन्हें यह महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चंद्रपुर में पार्टी को नई ऊर्जा

रामटेके की नियुक्ति के बाद चंद्रपुर में वंचित बहुजन आघाड़ी को एक नई ऊर्जा, दिशा और मजबूती मिल रही है। शहर में मौजूदा असंतोष,  और जनता की उपेक्षा जैसे मुद्दों के चलते वंचित बहुजन आघाड़ी एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर सकती है, ऐसी राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।

आगामी नगरपालिका चुनावों में प्रभाव की उम्मीद

पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पूरा विश्वास है कि स्नेहल रामटेके के नेतृत्व में वंचित बहुजन आघाड़ी आगामी चंद्रपुर महानगरपालिका चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी और ठोस राजनीतिक प्रभाव छोड़ेगी। सूत्रों के अनुसार, रामटेके शीघ्र ही शहर के विभिन्न प्रभागों का दौरा कर जनता की समस्याओं से सीधे रूबरू होंगे और संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।