logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

नवनिर्वाचित सांसद प्रतिभा धानोरकर का बड़ा आरोप, कहा - मुझे उम्मीदवारी न मिलने के लिए दी गई थी सुपारी


चंद्रपुर: राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी कलह की तस्वीर एक बार फिर सामने आयी है। चंद्रपुर से नवनिर्वाचित सांसद प्रतिभा धानोरकर ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर उन्हें टिकट ना मिले इसके लिए  सुपारी देने का आरोप लगाया है। यही नहीं धानोरकर ने आगामी विधानसभा चुनाव में खुद ही टिकट वितरित करने का भी दावा किया है। 

धानोरकर के इस दावे को प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने ख़ारिज किया है। ऐसे में लोकसभा की जीत से गदगद और विधानसभा चुनाव के मुहाने पर खड़ी कांग्रेस पार्टी में सबकुछ ठीक है की नहीं ? ये सवाल उठने लगा है।

चंद्रपुर की नवनिर्वाचित सांसद प्रतिभा धानोरकर इन दिनों अपने लोकसभा क्षेत्र चंद्रपुर में धन्यवाद सभा का आयोजन कर रही हैं। राजुर में आयोजित रैली के बाद प्रतिभा धानोरकर के एक बयान से राज्य में कांग्रेस की अंदरूनी कलह एक बार फिर उजागर हो गई। 

धानोरकर ने कहा, “उन्हें लोकसभा टिकट न मिले इसके लिए स्थानीय कांग्रेस नेता और वरिष्ठ नेताओं ने बहुत कोशिश की थी। यही नहीं जिला अध्यक्ष विधायक सुभाष धोटे को रिश्वत का ऑफर दिया गया ताकि मैं लोकसभा चुनाव नहीं लड़ सके।”   

देखें वीडियो: